संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर।* एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी सम्भव है कि सभी भारतीय अपने मतदान का प्रयोग करते हुए अन्य को भी प्रेरित करें।
आज19 दिसंबर को महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुरमें राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से स्वयं सेवकोंको द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमे प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह ने कहा।
रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह के कुशल निर्देशन में महाविद्यालय परिसर से निकलकर गंगापुर नगर पंचायत होते हुए महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस समय छात्र-छात्राओं द्वारा पहले मतदान फिर खान-पान पान, सारी काम छोड़ दो पहले जाकर वोट दो तथा भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। रैली में गंगापुर परिसर प्रभारी प्रोफेसर मंजू मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अखिला नन्द सिंह कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अर्चना सिंह मुख्य अनुशासन अधिकारी अंगद प्रसाद यादव ,डॉ0 सत्य प्रकाश सिंह, मनोज कुमार पटेल, श्रीमती कंचन वर्मा व स्वयंसेवक सभी साथ-साथ चल रहे थे।