UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हुकुलगंज में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर किया रोड जाम

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी,लालपुर थाना अंतर्गत हुकुलगंज क्षेत्र में बीती रात हुए लड़ाई-झगड़े में गंभीर रूप से घायल एक गर्भवती महिला की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में पल रहा बच्चा भी नहीं बच सका, जिससे मामला और भी हृदयविदारक हो गया।

घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने महिला का शव सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे, वहीं क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News