संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*विकास खंड हरहुआ परिसर में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली ब्लॉक स्तरीय रैली बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली में बच्चे शिक्षकों के संग बैंड बाजे,बैनर के लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीँ जगह जगह शिक्षक अभिभावकों से मिलकर बच्चों के नामांकन व परिषदीय स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते चल रहे थे। रैली कंपोजिट विद्यालय बेलवरिया ,सुतबलपुर ,नकछेदपुर होकर बीआरसी पर आकर समाप्त हुई।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विकास खंड हरहुआ के समस्त नोडल प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रेम कुमार,ओमप्रकाश गौतम,सचिन सिंह,संदीप गौड़, संजय श्रीवास्तव, दिनेश सिंह,अरविंद दीक्षित,मनोज कुमार सिंह, महेश प्रसाद,न्याय पंचायत मुर्दहाँ के प्रधानाध्यापक सहित संकुल के अध्यापक को शिक्षामित्र शामिल रहे।