UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मिशन शक्ति अंतर्गत बीसी सखियों की कार्यशाला*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।*विकास भवन सभागार वाराणसी में उ. प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत चयनित एवं बैंक आफ बड़ौदा द्वारा पदस्थ बी.सी. सखियों की कार्यशाला का आयोजन मिशन शक्ति कार्यक्रम अंतर्गत श्री हिमांशु नागपाल मुख्य विकास अधिकारी महोदय वाराणसी की अध्यक्षता में किया गया | कार्यक्रम में जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बी.सी. सखियों किरण यादव, संजू देवी, आलमआरा व अनीता देवी आदि के साथ- साथ सबसे कम लेनदेन करने वाली बी.सी, सखियों को प्रतिभाग कराते हुए उनके सफलता की कहानी को साझा करने का मंच प्रदान किया गया | कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अपने उदबोधन में उल्लेखित किया गया कि यह बहुत अच्छा एवं सराहनीय कार्य है कि गावं की महिला को अपने गावं में ही कार्य कर लोगों की मदद करने के साथ – साथ आजीविका का अवसर मिला है | सभी बी.सी. सखियाँ अपने गावं में अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क कर अपने कार्य का प्रचार प्रसार करें एवं सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों की सूची तैयार करे जिससे उन्हें लेनदेन का अधिक अवसर प्राप्त हो सके | सभी लोग किसान सम्मान निधि, निराश्रित पेंशन, दिब्यांगजन पेंशन, वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ती, आवास एवं मनरेगा के श्रमिकों से संपर्क कर उन्हें गावं में ही पैसा निकासी, जमा, खाता खोलने एवं बीमा आदि की सुविधा प्रदान करें | सभी बीसी सखियाँ कम से कम रु 5000 से 6000 प्रति माह कमाने का लक्ष्य निर्धारित करें | जनपद की कई बीसी सखियाँ रु 15 से 20 हजार तक कमा रही हैं | श्री अशोक कुमार जिला विकास अधिकारी / उपायुक्त (स्वत: रोजगार) महोदय द्वारा सभी सहायक विकास अधिकारीयों को निर्देशित किया गया की वे प्रत्येक माह विकासखण्ड स्तर पर बीसी सखियों की बैठक कर उनके कार्य को बढ़ाने में सहयोग करें | बीसी सखियों, मनरेगा महिला मेट, रोजगार सेवक एवं सचिवों से समन्वय कराते हुए कार्य को आगे बढायें | बैठक में श्री तरुण मंगलम ऍफ़.आई. मैनेजर द्वारा बैंक की तरफ से पूर्ण सहयोग देने एवं आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वस्त किया | विकासखण्ड चोलापुर के कुछ बी.सी. सखियों द्वारा बैंक शाखा दूर होने से अवगत कराया गया एवं जनपद वाराणसी में डिवाइस का सर्विस सेंटर न होने से समस्या के बारे में भी अवगत कराया गया | कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह द्वारा बी.सी. सखी प्रोग्राम प्रशिक्षण, सपोर्ट फण्ड व मानदेय आदि के बारे में बताया गया | कार्यक्रम में डी.डी. ए. जी. साहब, समाज कल्याण विभाग आदि के अधिकारिओं द्वारा अपने योजान के बारे में बताया गया | बैठक में सभी विकासखंडो के सहायक विकास अधिकारी (, आई.एस.बी.) , मंजुलता सिंह बीएमएम व बीसी सखियाँ उपस्थित रहीं |

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News