UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आग से चार रिहायशी मड़हे जलकर राख,चार बकरियां मरी

Updated on: 23 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

जौनपुर जफराबाद।क्षेत्र के जैतपुर गांव मे मंगलवार की देर शाम इलेक्ट्रिक वायर के शार्टसर्किट से लगी आग से पांच रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए।एक मड़हे में बंधी चार बकरियां जलकर मर गयी।ग्रामीणों व पुलिस ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।अन्यथा और भी नुकसान हो सकता था।ऊक्त गांव निवासी जोखई चौहान के मड़हे में शार्टसर्किट की चिंगारी से आग लग गयी।देखते ही देखते आग ने उनके दूसरे मड़हे को पकड़ लिया।उसमें चार बकरियों को आग की लपेट ने अपने अगोसमे ले लिया।उसके बाद आग ने विकराल रूप पकड़ लिया।आग ने जोखई के भाई बलवंत चौहान (बीडीसी)के दो मडहो तथा उनके पड़ोसी धर्मेंद्र चौहान के एक मड़हे को जला डाला।तीनो लोगो का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जायसवाल ने मौके पर पहुंच कर लेखपाल को घटना की जानकारी दिया।जिससे ऊक्त पीड़ितों को कुछ सरकारी मदद मिल सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News