संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। यूनिसेफ सहायतित एक्शन एड एसोसियेशन द्वारा संचालित नई पहल बाल संरक्षण परियोजना के अन्तर्गत हरहुआ ब्लॉक के पुआरी खुर्द ग्राम के पंचायत भवन में किशोरी सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ब्लॉक के पलिया शमभूपुर,पुआरी खुर्द,पुआरी कला ,बेदी से किशोरी समूह की किशोरियों ने में कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी किशोरियों को उनके अधिकार,किशोरी समूह सशक्तिकरण,लैंगिक समानता,नारीवाद,जीवन कौशल,कौशल विकास और नेतृत्व निर्माण पर जानकारी दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विजय कुमार ने किया। एक्शन एड एसोसियेशन जिला समन्वयक सुनील कुमार ने मूल अधिकार,मौलिक अधिकार,किशोरियों के अधिकार के विषय में जानकारी दी। पूर्व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड एवम एक्शन एड ट्रेनर जागृति राही ने महिला आयोग,पॉक्सो अधिनियम,गुड टच बैड टच,दहेज अधिनियम,महिला हेल्प लाइन 1090, चिकित्सा हेतु 108 ,महिला हिंसा की जानकारी।पुआरी खुर्द से वॉलंटियर सुमन,पलियाशंभूपुर से वॉलंटियर खुशबू पाण्डेय जी,पुआरी कला से काजल कुमारी,बेदी से वॉलंटियर अनिता जी के सहयोग से ग्राम से किशोरियों का समूह ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षक / ट्रेनर जागृति राहीजी ने किशोरियों और महिलाओं को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे बाल श्रमिक विद्या योजना,पुत्री विवाह योजना,अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु छात्रवृति योजना,श्रम कार्ड और ई श्रम कार्ड इत्यादि के विषय में जानकारी दिया।आपने कहा की श्रम विभाग में दो तरह के योजना चलते है प्रथम बाल श्रम रोकने हेतु योजनाएं और द्वितीय कल्याणकारी योजनाएं उन्हें स्पॉन्सरशिप स्कीम,मनरेगा,संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के बारे में बताते हुए कहा की पात्र किशोरियों को उससे जोड़ा जा सकता है।किशोरियों को किशोरी सशक्तिकरण,लैंगिक समानता,नारीवाद,के प्रति किशोरियों और वॉलंटियर को प्रशिक्षित किया। इक्वॉल जस्टिस एवं घरेलू हिंसा अधीनियम 2005 के प्रति जागरूक किया। नेतृत्व की क्षमता ,181,112 के बारे में बताया।मातृत्व सुरक्षा और देखभाल का अधिकार,शिक्षा का अधिकार,मतदान करने का अधिकार इत्यादि पर जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन एक्शन एड एसोसियेशन के जिला समन्वयक सुनील कुमार ने किया।धन्यवाद ज्ञापन ग्राम रोजगार सेवक राजेश कुमार ने किया । अवधेश गुप्ता,जगदीश कुमार,अभिषेक,सपना,लक्ष्मी ने सहयोग किया।