संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*विश्व मलेरिया दिवस पर गोष्ठी सम्पन्न।
*हरहुआ* किसी भी रोग का बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता क्षेत्र में मच्छरों से बचाव,इलाज के लिए जनसमुदाय को जागरूक करने का दायित्व निभाएं।
उक्त बातें विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरहुआ के परिसर में आज मलेरिया रोग के बचाव. इलाज एवं जागरूकता के लिए विचार गोष्ठी को स्मोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने व्यक्त किया।
उन्होंने यह भी कहा कि सबसे पहले हम सब स्वयं व अपने परिवार की और उसके बाद मोहल्ले को मलेरिया से मुक्त करना है। साथ ही घर घर हफ्ता में एक दिन रविवार को मच्छर पर वार का प्रचार -प्रसार कर जन मानस को जागरूक करें।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता ने कहा कि मलेरिया मुख्य रूप से चार प्रकार के परिजीवी होते है जो भारत में पाऐ जाते है। पुरे विश्व में मलेरिया रोग से हर वर्ष लाखो लोगो की जान जाती है। इस बार सरकार की ओर से 2030 तक मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है जिसे पुरा करना हम लोगो की जिम्मेदारी है।
गोष्ठी में मुख्य रूप से डां0 नन्द आसरे , डॉ0 राजकुमार, सतीश कुमार गुप्ता स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, श्रीनाथ यादव एआरओ , राकेश कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक, सूरज प्रसाद स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, संदीप भारती,राकेश कुमार, संतोष सिंह व पंकज सिंह सहित स्वास्थ्य केन्द्र के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल रहे। छिड़काव सम्बन्धी दवाओं के प्रति सफाई कर्मचारी का सहयोग लेने का प्रभारी ने निर्देश भी दिया।