संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें महाविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रोफेसर मंजू मिश्रा ने छात्रों को जागरूकता के लिए एड्स से कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है इस पर अपना विचार प्रस्तुत किया।समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर आलोक कश्यप ने एड्स पर समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। दर्शनशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने योग के माध्यम से तथा प्राणायाम द्वारा कैसे बचा जा सकता है एड्स से इस पर अपना विचार प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अखिलानंद सिंह कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अर्चना सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं तथा सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।