संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर।* महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के सातवें दिन स्वयं सेवकों ने मतदाता जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण पर रैली निकालकर लोंगो को संदेश दिया।
महाविद्यालय परिसर से रानी बाजार होते हुए कचनार जीटी रोडब्रिज के नीचे से होते हुए कचनार ग्राम सभा तक रैली गई, वापस आकर महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई।' पहले मतदान फिर जलपान, वोट हमारा अधिकार' जैसे नारे लगा रहे थे।
बौद्धिक सत्र में दीपक कुमार द्वारा स्मार्ट निवेशक जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम एक घंटे का चलाया गया। जिज़मे बचत निवेश के सही तरीके, बाजार में जोखिम एवं लाभ की संभावनाएं ,साइबर अपराध जैसे विषयों पर स्वयंसेवकों को जानकारी दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों यूनिटों के स्वयंसेवक अलग-अलग भाग लिए।
इस अवसर पर कार्यक्रमअधिकारी डॉ0अखिलानंद सिंह ,डॉ0 अर्चना सिंह तथा महाविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी अंगद प्रसाद यादव उपस्थित रहे। स्वयंसेवक 'मेरा मत बिकाऊ नहीं है' तथा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।