UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सेवा एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच विधि का फाउंडेशन ने समाज सेवा का अतुल्य परिचय दिया है।संस्था द्वारा सुबह प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शूल टांकेश्वर मंदिर परिसर में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।फाउंडेशन के इस पुनीत कार्य के तहत सैकड़ो गरीब और जरूरतमंदों को गर्म कंबल एवं भोजन प्रसाद का वितरण भी किया।फाउंडेशन के इस पुनीत कार्य और मानवीय प्रयास से सैकड़ो परिवारों को भीषण ठंड से तत्काल राहत मिली जो परोपकार की भावना को सशक्त करता है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव सुनील कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धनेंद्र कुमार शुक्ला, सौरभ सिंह, राष्ट्रीय उपसचिव आशा सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरा पटेल, राष्ट्रीय संरक्षक कमलेश सिंह, राष्ट्रीय योग सलाहकार पूनम सिंह, राष्ट्रीय उपकोषाध्यक्ष कृष्णा दुबे, राष्ट्रीय प्रबंधक शिखा वर्मा, जिला अध्यक्ष नेहा पांडे, जिला मीडिया प्रभारी नेहा राय, प्रदेश उपाध्यक्ष रीना सोनकर, विजेता, किरण चौबे, माधुरी, प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला, रानी चौबे, संध्या गिरी आदि संस्था के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News