संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ,*। मौसम में लगातार परिवर्तन को लेकर तरह तरह की बीमारियों का प्रभाव समाज मे दिखने लगा जिससे प्रभावित लोग बीमारियों से ग्रसित हो परेशान होने लगे। ऐसे में शासन ने इसके खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर हर विभाग को सहयोग के लिए जोड़ना शुरू किया। इसी क्रम में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम के रोक्तम के लिए लोगो को जागरूक तथा बचाव के रोकथाम का कार्य तेजी पर है।इस क्रम में प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक विनय कुमार सिंह सहायक अध्यापक बृजेश सिंह,स्वर्णलता शर्मा,राणा सिंह व स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक नन्दलाल त्रिपाठी,एएनएम,सीएचओ,आंगनबाड़ी बिंदु सिंह,सरिता,शीला आशा कार्यकत्री शीला,उषा व सीमा देवी आशा संगिनी इन्द्रबाला व सीएचजी महेंद्र प्रताप सिंह ने औसानपुर गाँव मे भ्रमण कर जानकारी दी। निःशुल्क दवाएं वितरित किया।