UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सुल्तानपुर कुटी में श्रीराम जानकी मंदिर पर भव्य वाल्मीकि रामायण एवं रामकथा का शुभारंभ, निकली विशाल कलश शोभायात्रा

Updated on: 22 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर रामपुर विकासखंड रामपुर के सुल्तानपुर कुटी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में 1 जून से 9 जून तक आयोजित होने वाली भव्य वाल्मीकि रामायण एवं रामकथा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। आयोजन के प्रथम दिन विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया।शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, डीजे, बैंड-बाजे तथा धार्मिक झांकियों ने आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्रद्धालु जय श्रीराम और धार्मिक उद्घोषों के साथ भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। कलश यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर, सुल्तानपुर कुटी से प्रारंभ होकर मार्गपुर, सुल्तानपुर बाजार सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई इस अवसर पर पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा पुष्पवर्षा कर धर्मप्रेमियों का अभिनंदन किया गया आयोजन में कथा वाचन का दायित्व परम पूज्य आचार्य श्री रामस्नेही मिश्र जी महाराज, वृंदावन धाम द्वारा निभाया जा रहा है। वे प्रतिदिन वाल्मीकि रामायण एवं श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। कथा का आयोजन 9 जून तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।कार्यक्रम के आयोजक अजय मिश्र ने बताया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से इस भव्य आयोजन का आयोजन किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।आयोजन के समापन अवसर पर 10 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है।इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर सुल्तानपुर कुटी एवं आसपास के गांवों में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव के साथ कथा एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News