UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जेसीआई शाहगंज सिटी ने युवाओं को दिया आमंत्रण*

Updated on: 17 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

 

शाहगंज। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा जेसीआई वीक 2025 के अवसर पर युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं को संगठन से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया।इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जेसीआई की कार्यप्रणाली, उसके उद्देश्य, आदर्श व समाज में दिए जाने वाले योगदान से अवगत कराना रहा। अभियान के दौरान युवाओं को बताया गया कि जेसीआई कैसे नेतृत्व क्षमता, व्यक्तिगत विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करता है।जेसीआई वीक चेयरमैन उज्ज्वल सेठ ने कहा कि युवाओं में असीम ऊर्जा है, यदि इसे सही दिशा मिले तो वे समाज और देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। जेसीआई उसी दिशा में कार्य कर रहा है।अध्यक्ष जेसी दीपा सेठ ने बताया कि जेसीआई का मकसद युवा नेतृत्व के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। यही कारण है कि संगठन युवाओं को लगातार प्रेरित करता है और उन्हें अवसर उपलब्ध कराता है।कार्यक्रम संयोजक जेसी हिमांशु गुप्ता ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर जेसीआई की गतिविधियों से लाभान्वित होने की अपील की।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News