UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

घंटों मशक्कत के बाद टावर से नीचे उतारा गया युवक

Updated on: 05 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर मड़ियाहूं स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ऊंचनीकला गांव में शुक्रवार एक युवक नशे की हालत में   हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
 गांव निवासी मैनबहादुर उर्फ मुंसे (35) शुक्रवार दोपहर नशे की हालत में गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के  टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी गई।
सूचना पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, नेवढ़िया थाना अध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती सहित फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, विद्युत विभाग व वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। युवक को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक प्रयास किया गया लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।
बाद में युवक के चचेरे भाई प्रकाश ने समझा-बुझाकर उसे नीचे उतरने के लिए राजी किया। करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर 108 एंबुलेंस से कोतवाली भेज दिया युवक के नीचे उतरते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक नशे की हालत में पहले भी कई बार टावर पर चढ़ चुका है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक नशे की हालत में टावर पर चढ़ गया था, जिसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News