संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन प्रमोद कुमार द्वारा शनिवार को कस्बा फूलपुर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन प्रमोद कुमार ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए जीवन के मूल्यों के बारे में बताया और यह रेखांकित किया कि हेलमेट का उपयोग करना न केवल कानूनी आवश्यकता है,बल्कि यह हमारे और हमारे परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट पहनना सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त द्वारा हेलमेट विहीन दोपहिया वाहन चालकों को खुद नि:शुल्क हेलमेट पहनाया ताकि वे सुरक्षा उपायों को अपनाने हेतु प्रेरित हों। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।