UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 पिछले दिनों बिरला हास्टल में हुई फायरिंग में लंका पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- लंका पुलिस ने बीएचयू बिरला हास्टल परिसर में 21 फरवरी 2026 को हुई फायरिंग का पर्दाफाश करते हुए घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्त बिहार के कैमूर जिले के निवासी बताए गए।ये तीनों अभियुक्त पूर्व से अपराधिक प्रवृत्ति के रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद किया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के नाम क्रमशः पीयूष तिवारी 22 वर्ष, ऋषभ राय 24 वर्ष, और तापस राय 23 वर्ष बताया गया। लंका पुलिस के अनुसार इन तीनों पर विभिन्न थानों में पहले से ही कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। घटना 21 फरवरी 2026 को बीएचयू के बिरला हॉस्टल के पास हुई थी। जहां आरोपियों ने आपतसी रंजिश में फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लंका पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से एक .32 बोर का अवैध पिस्तौल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस सफल खुलासा के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को 25,000/ बतौर पुरस्कार देने की घोषणा किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, उ0नि0 सौरभ तिवारी चौकी प्रभारी बीएचयू,उ0 नि0 राहुल,का0 पवन कुमार,का0 सूरज सिंह,का0 कृष्ण कान्त पाण्डेय,का0 अमितशुक्ला,का0 प्रशान्त तिवारी, सर्विलांस सेल का0 अश्वनी सिंह,का0 विराट सिंह साइबर सेल आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News