संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --जनपद में जालसाजी व धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र की पुलिस टीम द्वारा करोड़ों की धोखाधड़ी कर युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले शातिर अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद साहू निवासी इन्द्रा चौक बेतिया थाना सदर बेतिया जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को मंगलवार को दोपहर डीएम के कम्पाउन्ड के पास वाली गली फुलवरिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र ने बताया कि 16 अप्रैल को वादिनी मुकदमा द्वारा प्रतिवादीगण द्वारा वादिनी की बहन (मृतका) को परेशान व उत्पीड़ित करने जिससे वादिनी की बहन (मृतका) द्वारा आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में तहरीर दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा तत्परता बरतते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र लल्लू कुमार साहू डीएम कम्पाउन्ड के पास फुलवरिया से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर सिगरा में एक, रोहनिया में एक, भेलूपुर में एक और कैण्ट में एक समेत चार मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 108 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 शान्तनु मिश्र,का0 राजू शाह, हे0का0 चन्द्रमा प्रसाद शर्मा,का0 सत्यप्रकाश यादव,का0 चन्द्र प्रताप भट्ट आदि शामिल रहे।