विकास सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध व अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-91/23 धारा 419/420/468/120बी भादवि व 66डी आईटी एक्ट व 3 / 9 परीक्षा अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू यादव पुत्र नत्थू यादव ग्राम लोहान थाना शिवपुर कमि० वाराणसी को आज दिनांक- 17.04.2023 को समय करीब 01.35 बजे रिंग रोड बाई पास थाना शिवपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह,का0 मनोज कुमार पाण्डेय,का० सब्बीर अंसारी,हे0का0चा0 विजय कुमार पाण्डेय,उ0नि0 अरुण प्रताप सिंह,उ0नि0 गौरव कुमार पाण्डेय,उ0नि0 सुनील कुमार गौड़,हे0का0 राधेचन्द्र सिंह,का० बालमुकुन्द मौर्या,का0 दिवाकर थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।