संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत कोइराजपुर मोड़ पर शनिवार तड़के पशु लदी पिकअप अन्य वाहन की टक्कर से पलट जानें तीन लोगों सहित 6 गोवंश घायल हो गये। वहीं एक पशु भाग निकला।
चौकी प्रभारी विवेक त्रिपाठी के अनुसार जौनपुर की तरफ से आ रही पशु लदी पिकअप UP65 LT 5258 के चालक नें अचानक कोइराजपुर मोड़ से घूम कर रिंग रोड पर जानें के चक्कर में दाहिने घुमा दिया। उधर चहनिया से अपनें साईड से पिण्डरा सब्जी मण्डी जा रही बोलेरो UP67 AF 2237 की पशु लदे पिकअप से टक्कर हो गयी। जिससे पशु लदी पिकअप पलट गयी और उसमें लदे 6 पशु घायल हो गये एवं उसमें सवार पशु तस्कर व चालक वाहन छोड़ भाग निकले। टक्कर में बोलेरो सवार कृष्णा यादव 35, राजेश यादव 36, विपिन यादव 27, घायल हो गये जिनको हरहुआ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ हल्का चोट होने पर उपचार के बाद चले गए।चौकी प्रभारी नें पशु चिकित्सक को बुला कर घायल पशुओं का इलाज कराया। पिकअप के नम्बर के आधार पर पुलिस चालक एवं तस्करों का पता लगाने में जुट गयी है।