UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हरहुआ क्षेत्र में विद्युत बिल राहत कैम्प का हुआ आयोजन।

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* हरहुआ क्षेत्र के अंतर्गत बिजली बिल राहत योजना का शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान किया जा रहा है।

      विद्युत उपकेंद्र हरहुआ के अंतर्गत आने वाले ग्राम भौमि, पुआरीकला, छतरीपुर में विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थलों पर लोगों द्वारा छूट लाभ लेने हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया जिसमें 105 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया और योजना का लाभ प्रदान किया गया। चार लाख की राजस्व वसूली भी किया गया।

      कैंप का आयोजन उपखंड अधिकारी अभिजीत कुमार शाह व अवर अभियंता दीपू कुमार के अनुसार दिसम्बर माह मे अधिक राहत मिलने के कारण बकाया जमा करने वालों की संख्या बढ़ी है। लाइन मैन से लेकर अन्य स्टाफ इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News