संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विनोद यति
चौबेपुर,कैथी। श्री मार्कंडेय महादेव बाबा जी के मंदिर में 25 नवम्बर दिन शनिवार को 81वा वार्षिक श्रृंगार महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें पूर्वांचल के सभी जिलो से श्रद्धालुओं ने कार्तिक मास के त्रयोदशी वार्षिक सिंगार पर गंगा गोमती के पावन संगम तट पर स्नान कर बाबा बाबा मार्कंडेय महादेव को जलाभिशेख किए।अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर 1008 श्री भवानी नंदन यति का आगमन हुआ।प्रबंध समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्य राजेश गिरी पप्पू गिरी,अनिल गिरी,चंद्रभान गिरी,नितेश गिरी,मुन्ना गिरी,श्याम नारायण गिरी,शिवम गिरी,कोषाध्यक्ष विनोद गिरि व गोस्वामी समाज के नेतृत्व में बाबा मार्कंडेय महादेव के प्रांगण में भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मार्कंडेय महादेव के प्रबंध समिति के अध्यक्ष धनंजय गिरी का लोक गमन होने के कारण 2 मिनट का मौन धारण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।