संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी/फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-7513/12 स्टेट बनाम रामनरायन राम वगै० धारा 323/504/506 भादवि थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी 1 गौतम पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम बेला थाना चोलापुर कमि० वाराणसी व 2. गोविन्द पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम बेला थाना चोलापुर कमि० वाराणसी को दिनांक-01.12.2023 को समय करीब 22.50 बजे दबिश देकर वारंटीगण के घर ग्राम बेला थाना चोलापुर कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 विकास कुमार,का0 छट्ठू लाल थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।