UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हरहुआ में जायसवाल महाशिवरात्रि सेवा समिति ने शिवभक्तों का लंगर लगाकर किया सेवा,लिया आशीर्वाद*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जायसवाल महाशिवरात्रि सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण हेतु भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां शिवभक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

   इस अवसर पर आकर्षक और भव्य झांकी का भी आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी में भगवान शिव की दिव्य झलक के साथ धार्मिक आस्था और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।

      कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र गुप्ता, अरविंदजायसवाल, ओमप्रकाश सिंह, अजय गुप्ता, अजय जायसवाल, आयुष गुप्ता एवं नंदलाल गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

     आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के धार्मिक एवं सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज में धार्मिक सद्भाव, सेवा भाव और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। श्रद्धालुओं ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना की और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News