UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में क्षेत्राधिकारी का किया गया विदाई समारोह

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट 

मिर्ज़ापुर/ नारायणपुर- विश्व हिंदू महासंघ जनपद मिर्ज़ापुर नारायणपुर मंडल में नारायणपुर स्थित बैकुंठश्वेर महादेव मंदिर के प्रांगण ( बैकुंठपुर) में चुनार क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी रामानंद राय का अवकाश प्राप्त होने के उपरांत विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रामानंद राय का विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी गण व क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों के द्वारा विदाई की गई उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी के साथ उप जिला अधिकारी चुनार नीरज पटेल,विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अदलहाट विजय कुमार चौरसिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष विशाल मालवीय ने किया ।आए हुए अतिथियों का स्वागत जिला मंत्री डा.ओम प्रकाश द्विवेदी,मंडल प्रभारी चुनार डा.विनोद सिंह मंडल प्रभारी विष्णु चौरसिया कोषाध्यक्ष डा. राजेश कुमार ने किया कार्यक्रम के शुरुआत में सर्वप्रथम धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी राम लखन उपाध्याय ने वेद मंत्रों के साथ मां भारती के प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन अर्चन कराते हुए प्रारंभ कराया। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि मेरा सौभाग्य है मां विंध्यवासिनी के पावन जनपद में ऐतिहासिक भूमि चुनार में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ,मेरे द्वारा प्रशासनिक सेवाओं व सुविधाओं को जन जन तक अपने स्तर से करने व कराने का अवसर मिलता रहा है उसमें सभी लोगों के सहयोग भी सहयोग की भावना के साथ बखूबी मिला है मैं सभी क्षेत्रवासियों को धन्यवाद देता हूं कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री चुनार संसार पाठक ने किया एवं धन्यवाद व आभार ज्ञापन जिला मंत्री अजय जयसवाल ने दिया उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह,जिला मंत्री अंकुर श्रीवास्तव,कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल गुप्ता,डॉक्टर रमेश चंद्र केसरी,डॉक्टर प्रवीण पटेल,आनंद गुप्ता,सुभाष गुप्ता,शिव जायसवाल,अमरदीप सिंह,मिथिलेश पाठक,मौसम पाठक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News