संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 20.09.2023 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रूपापुर चौराहे के पास से मु0अ0स0 229/2023 धारा 363/366 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र बाबू लाल निवासी ग्राम लच्छापुर थाना मिर्जामुराद वाराणसी को गिरफ्तार कर अपहृता/पीड़िता को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री आनंद कुमार चौरसिया,उ0नि0 अतुल कुमार त्रिपाठी,उ0नि0 हरिकेश कुमार,म0का0 दीप्ती त्रिपाठी थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।