संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
शादी के कार्ड पर पर्यावरण संरक्षण और जयमाल पर पौध वितरण की लोगो ने खूब किया था सराहना
________________________
*रामेश्वर*। आधुनिकता के दौर में लोग अपने जीवन को समाज में अच्छा दिखने के लिए क्या क्या नहीं करते लेकिन उसी समाज में रहने वाले कुछ लोग अपने स्वार्थ को त्याग कर समाज में कुछ अच्छे कार्य भी करते हैं। जिसकी सभी लोग सराहना करते हैं।आज जगापट्टी गांव की श्रेया तिवारी अपनी पहले शादी के पहले वर्षगाठ पर रिद्धि सिद्धि सेल्फ स्टडी सेंटर के छात्रों को निशुल्क पुस्तके वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने घरों और गुरुजनों का नाम देश में रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम उनके पति रोहित उपाध्याय ने कहा कि हमने अपने इस लाइब्रेरी में गरीब छात्रों को मुफ्त में पढ़ने के लिए पुस्तके उपलब्ध कराया है। आज कार्यक्रम में अनिल कुमार,राजू यादव,प्रियंका पटेल,रिया,उज्ज्वल,शुभम ,दीपक,अजीत,विशाल यादव रंजीत तिवारी, प्रीतेश त्रिपाठी शामिल रहे।