विनोद यति कि खास रिपोर्ट
वाराणसी।।लखनऊ न्यायालय परिसर में हुई हत्या की घटना के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था उ0प्र0 पुलिस के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 08.06.2023 को श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय श्री अमित कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ वाराणसी कचहरी परिसर का सुरक्षा सम्बन्धी इन्तजामों का जायजा लिया गया जहां पर बैगेज स्कैनर, सीसीटीवी निगरानी व अन्य सुरक्षा उपकरणो को चेक किया गया तथा कचहरी/जिला न्यायालय परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट डा0 अतुल अंजान त्रिपाठी भी मौजूद रहे।