UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हाई मास्ट लाइट का अनावरण, राहगीरों को मिली राहत

Updated on: 22 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज। कौड़िया फाटक के पास बसंती देवी आईटीआई मोड़ पर हाई मास्ट लाइट का विधिवत अनावरण किया गया। इस लाइट के लगने से रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
ज्ञात हो कि कौड़िया रेलवे क्रॉसिंग के 24 घंटे खुले रहने के कारण फाटक से अंबेडकर मूर्ति होते हुए खुटहन रोड तक लोगों का आवागमन काफी बढ़ गया है। पहले रात के समय अंधेरा होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन हाई मास्ट लाइट लगने से अब इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल गई है।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि चंद्रेश चौधरी, दिवाकर मिश्र, डॉ. उजैर, देवी प्रसाद चौरसिया (मंटू), मिस्टर, अजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News