UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई अपनी कौशल,प्रतिभा से स्वादिष्ट व्यंजन व कला का प्रदर्शन

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। बच्चों के अंदर असीम प्रतिभा,कला,कौशल होता है उसे सिर्फ बेहतर समय,परिस्थिति व काल की जरूरत होती है।जो स्वंय निखर कर उनके जीवन मे दृष्टिगत होती है।

        एस0आर0 कान्वेंट और राजेश्वरी बालिका इंटर कालेज के निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने तुलसी माता का वैदिक विधान से पूजन व क्रिसमस डे के पूर्व संध्या पर सभागार में आयोजित बाल मेले में 'तुलसी पूजन व क्रिसमस मेला' का शुभारम्भ करते हुए अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।

        निदेशक श्री सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा की प्रतीक तुलसी पौधे का वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है।ईसा मसीह के जन्मदिन भगवान ईशु के मानवता संदेश को भुलाया नहीं जा सकता । 

     बाल मेले कक्षा 7th की छात्रा शहनाज़ खान ,9th की छात्रा महिमा जायसवाल ने अपने बनाये मॉडल की विस्तृत जानकारी दी।वहीं छात्राओं ने मेले में विविध व्यंजन चाट, पकौड़ा, पानी पूड़ी, भेल पूड़ी, नींबू चाय ,स्लाइ चप, छोले,पकौड़े,स्वीट डिश बनाकर प्रदर्शन व विक्री कर पैसे कमाकर मितव्ययिता का परिचय दिया।

 कुछ छात्र सेंटा क्लॉज के रूप में उपस्थित लोगो में टॉफियां बांटी। छात्रों की ओर से खेलकूद का मनोरंजन प्रसूति की। 

         बाल मेले में शिक्षक और शिक्षकाओं सहित बच्चों ने स्टाल से खरीददारी कर रसास्वादन किया।

           प्रधानाचार्य शेर बहादुर विश्वकर्मा ने बच्चों के द्वारा प्रदर्शित किए गए कार्यकम पर उन्हें बधाई दिया l कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News