UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हत्या के मामले मे नामजद वांछित अभियुक्तगण थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद*

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/हत्या की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सहायता से मु0अ0सं0-0099/2024 धारा 323/506/307/302 भा०द०वि० ) से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1- रोहित पुत्र बल्लर राम निवासी ग्राम नेहियाँ थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व 2- विकास पुत्र बल्लर राम निवासी ग्राम नेहियाँ थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-12.04.2024 को समय करीब 08.35 बजे प्रेमनगर से जाने वाली सड़क थाना चोलापुर कमि) वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 02 बण्डल बांस का टुकडा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण-वादी मुकदमा श्री सुरेश पुत्र स्वा० सामू निवासी ग्राम नेहियाँ थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चोलापुर में मु0अ0सं0 0099/2024 धारा 323/506 भा.द.वि. पंजीकृत कराया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 विकास कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा सम्पादित की जा रही थी, दिनांक 08.04.2024 को इलाज के दौरान मजरूब रमेश राम की मृत्यु हो गयी तथा मजरूब जितेन्द्र का इलाज बीएचयू ट्रामा सेन्टर वाराणसी मे चल रहा है, जिसके आधार पर मुदकमा उपरोक्त में धारा 307/302 भा.द.वि. की बढोत्तरी की गयी, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना चोलापुर द्वारा सम्पादित की जा रही है।उल्लेखनीय है कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 02 अन्य नामजद अभियुक्तगण 1-गोपीचन्द उर्फ किशन व 2-राहुल कुमार को दिनांक-09.04.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।पूछताछ का विवरण-अभियुक्तगणों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगों ने जिस लाठी डन्डा से रमेश, ज्वाला, जितेन्द्र, मिथुन को मारा था वह लाठी डन्डा गाँव नेहियाँ के पोखरा के किनारे झाड़ी मे छिपाकर रखा गया है, वहाँ चलने पर हम आपको बरामद करवा सकते हैं। इस सूचना पर पुलिस बल के साथ अभियुक्तगण के बताये गये स्थान ग्राम नेहियाँ पोखरे के किनारे झाड़-झंखाड़ के पास पहुँचकर एक-एक अदद बांस का डण्डा निकाल कर दिये और बताये कि यही डण्डा है जिससे हम लोगो ने उन लोगों को मारा था तथा यहाँ डण्डा फेंककर भाग गये थे। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर आलाकत्ल कब्जा पुलिस लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी। - 30नि0 विकास कुमार,उ0नि0 प्रशिक्ष प्रद्युम्न राय,हे0का0 सुरेश राम सरोज,हे0का0 नीरज राय,का0 अमित कुमार सिंह,का0 आदित्य कुमार,म0का0 वैशाली यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News