UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ सोंधी गाँव

Updated on: 22 July, 2026

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर खेतासराय पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामिया बदमाश रवि यादव के गाँव सोंधी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गाँव को पुलिस छावनी में तब्दील कर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने शव परिजनों को सौंपने के बजाय जौनपुर के रामघाट पर ही जबरन अंतिम संस्कार करवा दिया, जबकि परिवार की माँग थी कि अंतिम संस्कार उनके पारंपरिक घाट सुतौली, खुटहन में कराया जाए। इसी बात को लेकर परिजन नाराज बताए जा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए एहतियातन गाँव में डेढ़ सेक्शन पीएसी, सर्किल के सभी थानों की पुलिस, बदलापुर व बक्शा थाने की फोर्स, दो निरीक्षक, आठ उपनिरीक्षक, 10 महिला सिपाही, क्यूआरटी टीम तथा पुलिस लाइन से रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की गई है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन पुलिस बल लगाया गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News