संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। पशुपालन विभाग की ओर से ग्रामपंचायत गोसाईपुर मोहाव में पं दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।जिसमें छोटे बड़े कुल 540 पशुओं की जांचकर निःशुल्क दवा दी गयी।पशुचिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 आशीष वर्मा ने बताया कि पं दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु मेले की शुरुआत गौपूजन कर किया गया। मेले में पशुओं के ठंड में खानपान व परिवार का हिस्सा मानते हुए सेवा के बारे में बीमारियों से बचाव एवं बांझपन से बचाव के लिए पशुपालकों को जागरूक किया गया। 196बड़े पशुओं व 344 छोटे पशुओं(भेंड़,बकरी) का उपचार एवं कीड़ी की दवा मिनरल मिक्चर निःशुल्क वितरित की गयी।मेले में पशु चिकित्सा अधिकारी डा० आशीष वर्मा,वेटरनरी फार्मासिस्ट श्री घनश्याम सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी प्रकाश सिंह अभिषेक सिंह व ग्रामीण पशुपालन आदि उपस्थित रहे।