संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। हरहुआ ब्लाक क्षेत्र के दुनियापुर,पलहीपट्टी तथा ब्लाक सभागार मे शक्ति वंदन कार्यक्रम संपन्न हुए।ब्लाक सभागार मे मुख्य अतिथि के रूप मे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सभागार मे उपस्थित महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति रूपा है और नारी का सम्मान ही देश को सशक्त बनाने मे कारगर होगा।'यंत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता' भारत जैसे देश मे ही नारी शक्ति और सम्मान को सशक्त रूप देने का कार्य करें।कार्यक्रम मे बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि इस देश मे मातृशक्ति सदैव पूजनीय रही है।पलहीपट्टी मे विधायक त्रिभुवन राम और दुनियापुर मे ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय 'बब्बू' कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,सेक्रेटरी संजय गुप्ता,राजनारायण पटेल प्रतिनिधि प्रधान,भगत सिंहयादव प्रतिनिधि प्रधान,पंचायत सहायक अभिषेक,सुरेंद्र कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।