संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। हरहुआ बैजलपट्टी स्थित राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को एक सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारी धरा के धरोहर है, वृक्ष से हमारा अस्तित्व है l वृक्ष से प्रकृति और पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है l हम सभी को एक वृक्ष मां के नाम से लगाकर उसकी शीतल छाया,फल,हरियाली और माँ के ममता,स्नेह को अमर करने का दायित्व निभाना हैl इस मौके पर कक्षा 9 के 51 छात्रों ने पौध लगाए lइस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार के0एल0 पथिक,वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ0सर्वदेव सिंह,शिक्षाविद डॉ0 सीमा सिंह ने कहा कि भविष्य की अगली चुनौती ऑक्सीजन को लेकर है जिस क्रम में जलवायु परिवर्तन व गर्मी एक चुनौतीपूर्ण संदेश है ।इसके लिए हर जिम्मेदार व्यक्ति पौध लगाए और दुसरो को प्रेरित करते हुए नियमित देखरेख व पूजा करे। हमारे पूर्वजों ने इन्ही पौधों में आस्था व विश्वास पैदाकर जीवन जीने का संदेश दिया है।प्रधानाचार्य संतोष विश्वकर्मा,शिक्षक गण,कुलदीप सिंह, विमल विश्वकर्मा सहित छात्रों ने जीवन में बृक्ष की महत्ता पर अपना विचार व्यक्त किया। छात्रों को फलदार व छायादार पौधे वितरित किये गए।और संदेश दिया गया कि हर बच्चा नियमित देखरेख कर पेंड बनाएं तो उन्हें निःशुल्क ऑक्सीजन संग प्रोत्साहन एवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अशोक कुमार सिंह ने किया।