UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*डी.सी.एफ.चेयरमैन का रामनगर में भव्य स्वागत*

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- डीसीएफ चेयरमैन श्री राकेश सिंह"अलगू" का आज रामनगर में भव्य स्वागत किया गया डीसीएफ चेयरमैन बनने के बाद प्रथम रामनगर आगमन पर डीसीएफ अध्यक्ष का स्वागत भाजपा(युवा मोर्चा)के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री संतोष द्विवेदी"एडवोकेट" की अगुवाई में किया गया इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए डीसीएफ चेयरमैन राकेश सिंह"अलगू" ने कहा की डीसीएफ की कई जनहित योजनाएं से आम जनता को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह जी का सहकारी समितियां के उत्थान पर विशेष जोर है सहकारी समितियों को जनहित की कई सुविधाएं दी जा रही है उन्होंने कहा शीघ्र ही रामनगर में कैंप लगाकर आमजनता का सहकारी बैंकों का खाता खोलना की योजना बनाई गई है लोगों को सहकारी बैंकों से जोड़ना डीसीएफ का लक्ष्य होगा डीसीएफ द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए भी पूरा प्रयास किया जाएगा इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री श्री संतोष द्विवेदी,श्री नंदलाल चौहान,श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री कुलदीप सेठ ,श्री जय सिंह चौहान,श्री प्रमोद साहनी,श्री पंकज चौरसिया,श्री डब्लू चौरसिया,श्री ऋषभ सिन्हा, श्री मुरारी लाल गुप्ता,श्री त्रिशाल पाठक,श्री राहुल गुप्ता,श्री करन चौरसिया इत्यादि उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News