UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बिहार पीसीएस में चयनित होकर जय कुमार पांडेय ने औरां गांव का किया नाम रोशन।

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। अपनी मेहनत व लगन से बिहार पीसीएस में चयनित होकर जगदीश पांडेय के एकमात्र पुत्र जयकुमार पांडेय ने न सिर्फ अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है बल्कि ग्राम पंचायत औरां के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। लेकिन यहां तक पहुंचने में जय कुमार पांडेय को तमाम परीक्षाओं से गुजरना पड़ा।उन्होंने सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट,दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर समेत 4 नौकरियां की। इस समय पीडब्ल्यूडी विभाग में संभागीय लेखाधिकारी के पद पर नौकरी कर रहे है। लेकिन आगे की तैयारी को छोड़ा नहीं,अब बिहार सरकार में पीसीएस 

होकर नगर आयुक्त के पद पर चयनित हुए है। जो इनकी रैंक 140 है। पिता पेशे से किसान हैं और माता गृहणी है। जय पांडेय औरा गांव से पहले पीसीएस अफसर हैं। इनके पीसीएस चुने जाने पर ग्राम पंचायत औरां के प्रधानपति संजय कुमार ने अंग वस्त्र देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर पुरे गांव में जुलूस निकालकर खुशी मनाया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान बेनीपुर रामबचन पाल,ग्राम प्रधान मुर्दहां रविंद्र यादव,ग्राम प्रधान सरैया रामनरेश यादव समेत गांव के जयप्रकाश पांडेय,बासुदेव पांडेय,जिगेंद्र पाण्डेय,शारदा प्रसाद,राधेश्याम,रणजीत कुमार,रामशकल चौबे,राजू पांडेय,प्रमोद पांडेय,प्रिंस पांडेय,अंकित पांडेय समेत कई लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News