UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वन महोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल वितरण किये पौधे*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* गौर (मिर्जामुराद) गांव स्थित एस एन एस नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा शनिवार को वन महोत्सव के तहत स्कूल परिसर से रैली निकली गई।रैली को स्कूल के संस्थापक उपेन्द्र सिंह गौतम व भाजपा जिला महामंत्री एवं प्रबंधक प्रवीण सिंह गौतम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रैली स्कूल से निकल मिर्जामुराद बाजार से होते हुए राने चट्टी होकर स्कूल पर आकर समाप्त हुआ।बच्चों ने हाथों में अपने स्लोगन की तख्ती हवा में लहरा कर पौधे बचाओ और पौधे लगाओ की अपील कर रहे थे।इस छात्र-छात्राओं द्वारा रास्ते में पड़ रहे दुकानदारों व ग्रामीणों को पौधा लगाने के लिए छायादार, फलदार व फूल वाले पौधे भी दिये गए और कहां गया कि इसे अवश्य लगाए और अपने आसपास के लोगो से पौधरोपण करवाएं। जिलामंत्री ने कहां की पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस लिए आप सभी पौधरोपण जरूरी करे और साथ ही उसका लालन पालन भी करें।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुधांशु सिंह गौतम, सुरेन्द्र मिश्रा, सीमा सिंह, मनीष पटेल, अमित यादव, नीरज कुमार, जीवेश सिंह, मनीष, अजय समेत स्कूल के समस्त लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News