UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की यात्रा पहुंचाना ही हमारा संकल्प : प्रिंस चौबे एडवोकेट

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

वाराणसी। रविवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत बलुआ और उदयपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करके प्रिंस चौबे एडवोकेट ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की यात्रा पहुंचाने का संकल्प लेकर हम सब निकले हैं।जिसे अंतिम पड़ाव तक पहुंचाना है।ज्वाइंटबीडीओ बी पी वर्मा ने कहा कि विकास का धरातल पर दिखाई देना ही विकास की सार्थकता है।कार्यक्रम मे स्कूल की बच्चियो ने माँ सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये।अध्यापिका कुसुम राय के निर्देशन मे बच्चियो ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर भावुक प्रस्तुति पेश की जिसे देखकर ग्रामवासियो की आँखे नम हो गई।प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 संतोष कुमार व टीम ने कुल 317 लोगो को आयुष्मान कार्ड व कुल 1670 लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएँ वितरित की गई।कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर किसानो को नैनो उर्वरक,केसीसी,ऋण वितरण,किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी गई।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य तथा नवीन उपाध्याय ने नैनो उर्वरको की गुणवत्ता और उपयोगिता के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।सीडीपीओ रमेश यादव और सुपरवाइजर इंदु यादव,कनकलता तथा उषा गौतम के मार्गदर्शन मे आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिला कविता,बेबी,रागिनी दीक्षित एवं नेहा सहानी की गोद भराई तथा बच्चों निशांत,मीठी,तृषा एवं अनुराधा का अन्न प्राशन संस्कार संपन्न कराया।इस कार्य मे आँगनबाड़ी कार्यकत्रियो सुनीता पांडेय,फूला देवी,रीता चंद्रा तथा नीलम चौबे ने सहयोग किया।स्वयं सहायता समूह की बैक सखी सुमन देवी,मोनी चंदा व निशा ने विभिन्न योजनाओ के बारे मे ग्रामीण महिलाओ को जानकारी दी।कार्यक्रम मे एडीओ पंचायत मयंकमोहन,वीडीओ समाज कल्याण निर्मला,बोरिंग टेक्नीशियन अमितेश श्रीवास्तव,अजय सिंह तथा अंजनी श्रीवास्तव ने अपने अपने विभाग और पटल से संबंधित योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह तथा प्रिंस चौबे द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई गई।शपथ के बाद जय हिंद और वंदेमातरम के उद्घोष से वातावरण गूँज उठा।कार्यक्रम का संचालन एडीओ सहकारिता अवधेशसिंह तथा एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय ने किया।कार्यक्रम मे लाभार्थियो के आँकड़े तथा विडिओ क्लिप संग्रह करने का कार्य अंजनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।कार्यक्रम मे ग्रामप्रधान विजय बहादुर सिंह मुन्ना तथा प्रिंस चौबे एडवोकेट के सौजन्य से अतिथियो और उपस्थित जनसमुदाय को अल्पाहार वितरित किया गया।ग्रामप्रधान विजय बहादुर सिंह मुन्ना ने लाभार्थियो को आवास और शौचालय के प्रमाणपत्र वितरित किये।कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के प्रधानाध्यापक रामजीत यादव को उनकी उल्लेखनीय सेवाओ के लिए तथा प्रिंस चौबे एडवोकेट को युवक मंगल दल के क्षेत्र मे अपूर्व उपलब्धि के लिए ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने प्रमाणपत्र देकर और माल्यार्पण करके सम्मानित किया।वरिष्ठ भाजपा नेता प्रिंस चौबे एडवोकेट,सेक्रेटरी चंचल रेड्डी तथा सेक्रेटरी विनोद यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा मे शामिल होकर पीएम मोदी के हाथो को मजबूत करने के लिए आगंतुक अधिकारियो और क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार प्रकट किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News