संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
आज शनिवार को पुस्तकालय भवन, तहसील बार एसोसिएशन,पिंडरा,वाराणसी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाराणसी की अग्रणी संस्था दी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमे न्यूरो एवं चेस्ट रोगियो को निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया ।चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी श्रीमती अंशिका दीक्षित व तहसीलदार श्री विकास पांडेय व एसीपी अमित पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेवाधर्म के माध्यम से पुण्य प्राप्ति व उपकार का कार्य किया जाना चिकित्सक का धर्म है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश कुमार पटेल एवं बार एसोसिएशन महामंत्री अधिवक्ता श्याम मोहन उपाध्याय उपस्थित रहे।इस चिकित्सा शिविर में तहसील के लगभग 280 अधिवक्ताओं को दी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर राकेश सिंह, न्यूरो सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रशेखर, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर शिवांगी श्रीवस्तवा एवं जनरल फिजिशियन डॉक्टर संजय सिंह ने निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श तथा आवश्यक जांच कर बेहतर स्वास्थ्य सलाह दिया ।तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार पटेल, महामंत्री श्याम मोहन उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र दुबे पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने इस चिकित्सा परामर्श शिविर को सफल बनाने में योगदान किया । दी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल के सहयोगी टीम में संजीव कुमार पटेल, देवी प्रसाद पांडेय,योगेंद्र कुमार, नर्सिंग ऑफिसर अरुण,महेंद्र,माइकल,डाली,ज्योति,ग्रेसी ने उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाया ।
चिकित्सा परामर्श शिविर के आयोजन की समाप्ति पर द हेल्थ सिटी हॉस्पिटल के निदेशक विनय सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों का अभिवादन करते हुए धन्यवाद दिया और पूर्वांचल के आम जनमानस को उचित मूल्य पर सुलभ व विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवा मुहैया कराते रहने के संकल्प के प्रति संस्था द हेल्थ सिटी के प्रतिबद्धता को दोहराया ।