UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नरसिंहदासपुर सपही जौनपुर में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा – पूज्य संत नित्यानंद शुक्ला जी महाराज कर रहे प्रवचन*

Updated on: 22 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा

 

जौनपुर जनपद के रामपुर क्षेत्र स्थित नरसिंहदासपुर सपही में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पूज्य संत नित्यानंद शुक्ला जी महाराज के पावन सान्निध्य में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

महाराज जी अपने मधुर और प्रभावशाली प्रवचनों से भक्तों को धर्म, भक्ति और सत्य की राह पर चलने का संदेश दे रहे हैं। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सुनना केवल पुण्य का कार्य ही नहीं, बल्कि यह आत्मा को शांति और जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है।कथा स्थल पर भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि और शंख-घंटी की गूंज से वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक बना हुआ है।

स्थानीय होशिला प्रसाद मिश्र दयाशंकर मिश्र रविन्द्र मिश्र एवं जितेंद्र मिश्र सुरेश मिश्र आशीष मिश्र पिंटू के निवास पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन भक्ति रस की धारा बही श्रद्धालुओं का कहना है कि इस कथा से उन्हें आध्यात्मिक शांति और जीवन में नई प्रेरणा मिल रही है। मौके पर श्रद्धा यादव पूर्व विधायक मडियाहूं प्रधान लालजी मिश्र आदित्य डॉ विनोद तिवारी वकील सिंह संजय बच्चा अरुण मिश्र पुजारी मिश्र रमेश मिश्र सुनील दिव्यांश मिश्र आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News