संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-31) पर सेहमलपुर गांव के समीप स्थित एक मैरिज लॉन के पास पिछले एक सप्ताह से एक टोटो लावारिस हालत में खड़ी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग सात दिन पहले कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा UP65KT5063 टोटो को सड़क किनारे खड़ा कर चला गया था। शुरू में लोगों ने इसे सामान्य समझा,लेकिन जब कई दिन बीत गए और कोई भी व्यक्ति टोटो लेने नहीं आया, तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन टोटो को हटवाने या थाने में ले जाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिणामस्वरूप टोटो वहीं सड़क किनारे खड़ी रही। बुधवार की रात किसी शरारती तत्व ने टोटो को पलट दिया, जिससे वह अब दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तरह दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टोटो की बैटरी भी गायब है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों ने उससे सामान चोरी कर लिया है। या किसी चोर ने चोरी की नीयत से गाड़ी को कहीं से चुराया और उसका बैटरी निकाल करके लावारिस हाल में टोटो को सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। सप्ताह भर पहले से हाईवे किनारे लावारिस हाल में टोटो पड़ी है ।
इस बारे में बडांगाव थाना अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लावारिस हाल में खड़ी टोटो की कोई जानकारी नहीं है डायल 112 पर कोई सूचना नही है अब सूचना मिली है टोटो को ला करके उसकी जांच कर थाने में दाखिल कराई जाएगी।