UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

डीसीपी वरूणापार जोन ने लालपुर व सारनाथ थाने का किया औचक निरीक्षण 

Updated on: 24 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी वरुणापार के पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार ने मंगलवार को लालपुर पाण्डेयपुर थाना व सारनाथ थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र मे संचालित हो रही फैंटम कर्मचारियों को रात्रिकाल में हूटर बजाते हुए लगातार गश्त करने,संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने,एवं क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों को महिला संबंधी शिकायतों के समयबद्ध एवं शीघ्र निस्तारण हेतु भी निर्देश दिए गए। साथ ही साथ थाने के अभिलेखीय कार्यों के निरीक्षण के क्रम में थाने पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का सिटीजन चार्टर के अनुसार समयबद्ध निस्तारण करने एवं न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन,नोटिस,एनबीडब्ल्यू आदि के शत-प्रतिशत तामिला व थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News