संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल में कार्यरत आलोक कुमार राय का चयन उत्तर प्रदेश प्रो वालीबॉल लीग में हुआ है। आलोक को मुजफ्फरनगर लायन्स ने खरीदा है। यह लीग नोएडा में 05 अगस्त से 20 अगस्त तक खेली जाएगी। आलोक पुर्वोत्तर रेलवे की टीम से सेटर पोजीशन से खेलते हैं। उनके चयन से मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव,मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलिंदर पाल,उप क्रीड़ा सचिव सतीश नारायण सिंह,कोच मारूफ,सहायक कोच वॉलीबॉल भारतेंदु शेखर पाण्डेय,अजीम खान,पवन,पंकज मिश्रा,आनंद राय,शशि कान्त आदि सभी ने शुभकामनाएं दी हैं।