UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सात दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भागवत-विष्णु महापुराण कथा की घोषणा

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

वाराणसी। मडुवाडीह सरकारीपुरा में 19 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक (माघ शुक्ल प्रतिपदा से सप्तमी) सात दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्री भागवत विष्णु महापुराण कथा का भव्य आयोजन होगा। यह कार्यक्रम वैष्णो विरक्त संत समाज काशी के तत्वावधान में संपन्न होगा,जिसमें यज्ञ एवं कथा के माध्यम से वैदिक सूत्रों का प्रसार और आध्यात्मिक लाभ की कामना की गई है। 15 दिसंबर 2025 को एकादशी के पावन पर्व पर श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति में गणेश पूजन,भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की औपचारिक उद्घोषणा की गई। इस अवसर पर यज्ञ की बैठक संपन्न हुई,जिसमें वैदिक सूत्रों का प्रसार और यज्ञ से प्रकृति की ऊर्जा को पवित्र करने पर चर्चा हुई। यज्ञ को अराजकता से मुक्ति और संयम की धारा बताया गया,जबकि कथा को लोगों की व्यथा दूर करने वाला माध्यम माना गया।

कार्यक्रम में प्रमुख संतों जैसे महामंडलेश्वर अवध बिहारी दास,महंत श्रवणदास महाराज,महंत अवधकिशोर,महंत मोहनदास कोतवाल,महंत रामदास,स्वामी हर्षानंद एवं यज्ञ के प्रधान कर्ता महंत भगवान रसिक शामिल हुए। यज्ञ समिति के प्रबंधक सुरेशचंद्र शुक्ला,डॉ. डी.वी. मिश्रा,डॉ. संजय मिश्रा,राकेश पांडेय,पंडित रमेश शुक्ला,पंडित श्याम शुक्ला,मुरारी कुमार,गिरिजा शंकर मिश्रा,बबलू पांडेय,रमाकांत,जगदीश प्रसाद शुक्ला,विनय गुप्ता,चंदन गुप्ता,बृजेश राजभर,मुन्नू यादव,डॉ. अंजनी मिश्रा,मानस पियूष मिश्रा,राजेश मिश्रा,दिलीप रघुवंशी सहित अपार जनसमुदाय ने भाग लिया और भूमि पूजन संपन्न कराया। आयोजन से सामाजिक,आर्थिक एवं आध्यात्मिक लाभ की अपेक्षा की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News