संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
पिंडरा/वाराणसी:
स्वच्छ पेयजल एवम स्वच्छता मिशन,नमामि गंगे एवं ग्रामीण जिला पूर्ति विभाग के द्वारा संचालित एलइडी प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी जिसमें रोगों से शरीर को सुरक्षित रखना है तो उसके खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा जिसमें पीने के पानी की शुद्धता पर ध्यान रखना होगा क्योंकि विषैला पानी पीने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं यह बात प्रशिक्षक अनिल सिंह ने जागरुक करते हुए हरहुआ विकाश खण्ड पर मौजूद रहे लोगों से को स्वच्छ पेयजल की विषय पर जागरूक किया गया तथा बीडीओ छोटेलाल तिवारी,एडीओ पंचायत अशोक कुमार चौबे, संयुक्त खंड विकास अधिकारी शिवकांत बाजपेई, एडीओ एसटी कैलाश यादव,एवम सचिव लालबहादुर के द्वारा एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया साथ में कार्यदाई संस्था स्वजन फाउंडेशन के अधिकारी अनिल सिंह, आशुतोष ,शुभम पांडे,अंकित दिवेदी,सोनू,आदि कर्मचारी उपस्थित रहे l