संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर*। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान के तहत फेज 4 के क्रम में शुक्रवार को अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी चौधरी के निर्देशन में ग्राम सचिवालय जगापट्टी के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के बीच बीट प्रभारी रीमा ने कहा कि सरकार बेटियों के सम्मान में तमाम सुविधाएं शुरू की है। महिलाये समाज के दुश्मनों का डटकर सामना करें। कोई दिक्कतें हो रही हो तो आप हेल्प लाइन बुलेन पावर 1090 पर फोन कर जानकारी डालें । किसी भी परिस्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।
उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं को महिला 1090 बुलेट पावर लाइन के अलावा 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन डायल के बाबत जानकारी देते हुए महिलाओं के बीच कहा कि बहुत से अपराध खुले में शौच के जाने के दौरान होती है इससे बचने की जरूरत है।
महिला आरक्षी विमला ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से चर्चा की।
हेड कांटेबल रामजीत यादव (दीवान) ने महिलाओं के बीच घरेलू हिंसा,एसिड अटैक, दहेज उत्पीड़न जैसे तमाम मुद्दों व समस्याओं के निराकरण पर जानकारी दी। साथ ही महिलाओं व छात्राओं को शोहदों से बचने के लिए 1090 टोल फ्री नंबर पर कॉल करने की जानकारी दी।
सेवापुरी प्रधान संघ संरक्षक जगापट्टी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि महिलाए शोहदों से डरे नहीं बल्कि उनका डटकर मुकाबला करें। सभी को हमेशा प्रेम मोहब्बत से रहना चाहिए।
इस मौके पर नीलम देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी, शीला देवी, आरती देवी, पुष्पा देवी, रेनू माली,रीना माली, अनिता कुमारी, सीमा माली, दीपा माली, ममता देवी, प्रीति कुमारी, नीतू देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थी। संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला सरोज व धन्यवाद ज्ञापन शीला देवी ने किय