UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शिवपुर व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 319 ग्राम हेरोइन संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में अवैध गांजा, हेरोइन व अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा व एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शनिवार को काशी धाम लान के पास से एक हेरोइन तस्कर को 319 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा तलाशी मे उसके कब्जे से 319 ग्राम हेरोइन,एक मोबाइल फोन व 1100/नगदी बरामद किया गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम कैफ जमाल उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय जमालुद्दीन उर्फ गोलू निवासी शकुराबाद थाना मुगलसराय जनपद चंदौली बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 8/21/60 एनडीआरएफ एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत वर्मा, उ0नि0 कृष्ण कुमार सरोज, उ0नि0 मुकेश विश्वकर्मा,उ0नि0 संजय कुमार, हे0का0 बृजेश कुमार,का0 आमोद कुमार नारकोटिक्स से उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह, हे0का0 इन्द्रजीत कुमार, हे0का0 आनन्द कुमार तिवारी,का0 शक्तिधर पाण्डेय,का0 आसुतोष त्रिपाठी,का0 अभिषेक पाण्डेय आदि शामिल 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News