संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा 19/06/2026 को पालीकोठी में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सैयद हसन अंसारी एवं अफरोज अंसारी के नेतृत्व में किया गया,जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 20 किलो का केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सैयद हसन अंसारी एवं अफरोज अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत और देश की राजनीति के एक सशक्त एवं लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का व्यक्तित्व उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाता है। वे आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और देशहित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के जीवन एवं राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा विदेश में प्राप्त की तथा राजनीति में आने से पहले निजी क्षेत्र में भी कार्य किया। वर्ष 2004 में वे पहली बार अमेठी से सांसद निर्वाचित हुए और तब से लगातार कांग्रेस पार्टी तथा देश की जनता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की। इस दौरान सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में अफरोज अंसारी,सैयद हसन अंसारी,गुलशन अली पार्षद,रमज़ान अली पार्षद,हाजी ओकास अंसारी पार्षद,बेलाल अंसारी पार्षद,तुफैल अंसारी पार्षद,राज खान पार्षद,साजिद अंसारी (पूर्व पार्षद),शौकत पप्पू,शाहिद सलीम,वसीम अंसारी,महमूदुल हई,फसाहत हुसैन बाबू,सतनाम सिंह,विनीत चौबे,मेराज भाई,अंजुम इस्लाम,सोहेल,जलालुद्दीन बाबा,बदरे आलम,अनवार अहमद पप्पू,मनीष मलेरिया,ओमप्रकाश ओझा,यासीन चश्मा,सलीम उस्ताद,आजम अंसारी,सुरेन्द्र कन्नौजिया,इरफान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।