UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*खेल को खेल भावना के साथ खेलकर खिलाड़ी बच्चे ऊंचाइयां हासिल करें* के0एन0 सिंह

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* ।स्थानीय एस. आर. कॉन्वेंट स्कूल में पांच दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह द्वारा खिलाड़ी छात्र/छात्राओं के परिचय से किया गया।इस प्रतियोगिता में कबड्डी , खो_ खो, ऊंची कूद , लंबी कूद , रस्साकसी, रस्सी कूद जैसे विविध खेलों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को प्रबंध निदेशक द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया l

     उक्त अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा कि खेलों में खेल की भावना से खेलना आवश्यक होता है l खेल से बालक का स्वास्थ्य और मस्तिष्क दोनों सही होता है lखिलाड़ी बच्चे ऊंचाइयां व पहचान बनाएं।

     उक्त अवसर पर खेलों को संपन्न कराने में अध्यापक/अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News