संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* गोरेगांव पश्चिम स्थित ब्रह्म महेश ग्राउंड में आयोजित किया गया। संघ गत कई वर्षों से यह आयोजन करता है जिसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सैकड़ों की संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित रहते हैं। संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा की अगुवाई में महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में 27 जनवरी को आयोजित सम्मेलन में कई राजनेता भी उपस्थित थे। एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र, सोनू श्रीवास्तव, अमित तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, दिनेश शर्मा, समीउल्ला ख़ान, संतोष पांडेय, धीरज फुलमती सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, मुंबई भाजपा की उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, कांग्रेस के नेता संजय निरुपम, विधायक असलम शेख़, संजय शुक्ला, काशी से पधारे विनीत त्रिपाठी(जनसंदेश टाइम्स) वाराणसी, बयार परिवार के संयोजकद्वय अनिल मिश्रा और सूर्यकांत उपाध्याय, अमित मेहरा, राजकुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और समाजसेवी उपस्थित थे। प्रख्यात गीतकार विनोद दुबे ने अपने सुमधुर गीतों से समा बांध दिया। संचालन अमर त्रिपाठी ने किया।